शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद (छ.ग.)

Government Polytechnic Gariyaband (C.G.)

Devbhog Road Darrapara Gariyaband (C.G.) 493889
GPS Location | Land Line : 07706-299303
Email Id : gpolyg@rediffmail.com
स्थापना वर्ष 2009

About the Library

Government Polytechnic Gariyaband का पुस्तकालय विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए ज्ञान एवं अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। पुस्तकालय में तकनीकी, शैक्षणिक तथा संदर्भ पुस्तकों का समृद्ध संग्रह उपलब्ध है, जो शिक्षण एवं अध्ययन कार्य को प्रभावी बनाने में सहायक है।


वर्तमान में पुस्तकालय में कुल 5959 पुस्तकें उपलब्ध हैं, जिनमें से 5222 सामान्य पुस्तकें तथा 737 पुस्तकें बुक बैंक योजना के अंतर्गत उपलब्ध हैं। ये पुस्तकें विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जाती हैं। इसमें वैचारिक एवं संस्कृतिक महत्व की भी पुस्तकें भी सम्मिलित हैं। 


विद्यार्थियों को समसामयिक जानकारी एवं सामान्य ज्ञान से अद्यतन रखने हेतु पुस्तकालय में नियमित रूप से 10 प्रकार की मासिक पत्रिकाएँ तथा 2 प्रकार के समाचार पत्र मंगाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, समय-समय पर विभिन्न तकनीकी विषय क्षेत्रों से संबंधित जर्नल्स भी मंगाए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नवीन तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सके।


पुस्तकालय का वातावरण शांत, अध्ययन-अनुकूल एवं अनुशासित है, जो विद्यार्थियों में अध्ययन की रुचि, तकनीकी जागरूकता एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करता है।

Government Benefits

Government Schemes for Students CM Scholarship Schemes Career After Course